N1Live Entertainment ‘अंगूरी को छोड़ ये कहां आ गए लड्डू के भैया,’ तिवारी जी की रैंप वॉक देख हैरान हुए यूजर्स
Entertainment

‘अंगूरी को छोड़ ये कहां आ गए लड्डू के भैया,’ तिवारी जी की रैंप वॉक देख हैरान हुए यूजर्स

'Leaving aside Angoori, where did Laddu's brother come from?' Users were surprised to see Tiwari ji's ramp walk.

28 मार्च । टीवी का पॉपुलर सिटकॉम शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ हमेशा से फैंस का फेवरेट रहा है और शो का दूसरा संस्करण भी शुरू हो चुका है, जिसमें एक बार फिर असली अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे की वापसी हो चुकी है।

नए संस्करण के साथ सीरियल की कहानी पहले जितनी ही मजेदार है। लेकिन, शो में कुछ नए किरदारों को शामिल किया गया है। शो में तिवारी जी उर्फ रोहिताश्व गौर का जलवा जारी है। इसी बीच रोहिताश्व का नया अवतार देखकर फैंस ने दांतों तले उंगलियां दबा ली हैं।

रोहिताश्व गौर को अभी तक फैंस ने तिवारी जी के चुलबुले अंदाज में देखा है, लेकिन उन्होंने स्टेज पर रैंप वॉक कर फैंस को हैरान कर दिया है। शेरवानी पहनकर अभिनेता रैंप पर पूरे आत्मविश्वास और स्टाइल के साथ वॉक करते दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान है। चैरिटी इवेंट में रैंप वॉक कर अभिनेता भी खुश हैं। उन्होंने अपनी वीडियो पोस्ट कर लिखा, “बेटी चैरिटी इवेंट के लिए चलना मेरे लिए सम्मान की बात है। इतने सार्थक और प्रेरणादायक कार्य का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। हर बार ये एक अद्भुत अनुभव होता है।”

रोहिताश्व गौर का स्टाइल और लुक देखकर यूजर्स भी हैरान हैं और तिवारी जी से पूछ रहे हैं कि यह कैसे हो गया। कुछ यूजर्स इसे तिवारी जी का जलवा बता रहे हैं तो कुछ अंगूरी भाभी को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”अरे वाह, लड्डू के भैया तो आज बहुत अच्छे लग रहे हैं।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अरे तिवारी जी यहां कैसे पहुंच गए, टिल्लू और अंगूरी भाभी आपका इंतजार कर रही हैं।” यूजर्स के कमेंट्स से साफ है कि तिवारी जी का किरदार हर किसी के दिल में बसा है और वे रोहिताश्व को उसी रूप में देखते हैं।

बता दें कि रोहिताश्व गौर न सिर्फ ‘भाबीजी घर पर हैं’ के सेट पर मस्ती करते हैं, बल्कि उनका सोशल मीडिया डांसिंग वीडियो से भरा होता है। अभिनेता अपनी बेटियों के साथ मिलकर फनी रील और डांस वीडियो बनाते हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी बेटी के साथ कोरियन म्यूजिक पर मजेदार रील पोस्ट की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे को टक्कर दे रहे थे।

Exit mobile version