N1Live National पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के वोटिंग के लिए लगी लंबी कतार, भाजपा प्रत्याशियों ने जीता का किया दावा
National

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के वोटिंग के लिए लगी लंबी कतार, भाजपा प्रत्याशियों ने जीता का किया दावा

Long queues for the second phase of voting in West Bengal, BJP candidates claim victory

29 अप्रैल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए कोलकाता समेत विभिन्न क्षेत्रों से मतदान जारी है। भाजपा प्रत्याशियों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर शांति से चुनाव करने का विश्वास जताया है और उन्होंने कहा कि ममता सरकार जा रही, भाजपा सरकार आ रही है।

कोलकाता के रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्वप्न दासगुप्ता ने मतदान के बाद कहा कि चुनाव की शुरुआत उत्साहजनक रही है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो इस बात का संकेत है कि मतदाता पूरे जोश के साथ अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके अनुसार, अधिक मतदान प्रतिशत पश्चिम बंगाल में बदलाव की उम्मीदों को और मजबूत करेगा।

वहीं, पुरसुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिमान घोष ने मतदाताओं से अपील की कि वे सुबह जल्दी घरों से निकलकर मतदान करें। उन्होंने चुनाव को लोकतंत्र का त्योहार बताते हुए कहा कि “पहले मतदान, फिर जलपान” की भावना के साथ लोगों को भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इस बार पहले चरण का मतदान रिकॉर्ड टूट सकता है और भाजपा अधिक सीटें जीतकर सत्ता में आएगी। उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे “बुआ-भतीजे की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी” करार दिया और कहा कि राज्य में असली बदलाव अब आएगा।

चुनाव प्रचार के दौरान सांसद मिताली बाग की कार पर हुए कथित हमले को लेकर भी बिमान घोष ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना को “ड्रामा” बताते हुए कहा कि जनता सब समझती है और इस तरह की घटनाओं से राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा।

भाटपारा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह ने मतदान के बाद संतोष जताया। उन्होंने कहा कि अब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है और उम्मीद जताई कि पूरे दिन यही माहौल बना रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। पवन सिंह ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि कई लोग मतदान के दिन को छुट्टी की तरह लेते हैं और वोट डालने नहीं जाते।

उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी टिप्पणी की। हाल ही में हुए एक हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि केंद्रीय बल के एक जवान को गोली लगने की घटना के बाद प्रशासन अब अधिक सख्त नजर आ रहा है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार और आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने विश्वास जताया कि उन्हें न्याय मिलेगा और जनता उनका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा, “हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा।”

Exit mobile version