N1Live Entertainment मधु शाह ने हाथी को बताया अपना पसंदीदा जानवर, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट
Entertainment

मधु शाह ने हाथी को बताया अपना पसंदीदा जानवर, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

Madhu Shah calls elephant her favourite animal, shares emotional post on social media

19 फरवरी । 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मधु शाह अब भले ही बड़े पर्दे पर नजर नहीं आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के दिलों में खास जगह बना रखी है। उन्होंने बुधवार को एक खास पोस्ट के जरिए हाथी के प्रति प्रेम व्यक्त किया।

मधु शाह ने इस पोस्ट में एक हाथी के साथ अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, “इंद्राणी और मैं।”

उन्होंने कहा कि अगर कोई उनसे पूछे कि वे खुद को किस जानवर से जोड़कर देखती हैं, तो उनका जवाब हमेशा हाथी ही होता है। उन्होंने वजह बताते हुए कहा, “क्योंकि हाथी बहुत शांत स्वभाव के होते हैं और साथ ही बहुत बड़े और ताकतवर भी होते हैं।” पोस्ट के अंत में उन्होंने भावुक होकर कहा, “इंद्राणी, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।”

यह पोस्ट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट्स में मधु शाह की इस संवेदनशीलता की तारीफ की है।

अभिनेत्री 90 के दशक की मशहूर अदाकारों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अजय देवगन, नसीरुद्दीन शाह और चिरंजीवी जैसे सितारों के साथ काम किया। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में अजय देवगन के साथ फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी। हालांकि, अभिनेत्री ने साउथ सिनेमा की फिल्म ‘रोजा’ से खूब वाहवाही बटोरी थी।

अभिनेत्री ने अपने करियर के पीक पर जाने-माने बिजनेसमैन आनंद शाह के साथ साल 1999 में शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम अमाया और छोटी बेटी का नाम कीया है। बताते चलें कि आनंद शाह, जूही चावला के पति जय मेहता के चचेरे भाई हैं।

बताया जाता है कि आनंद ने अभिनेत्री को पहली बार फिल्म ‘दिलजले’ में देखा था और देखते ही उनके कायल हो गए थे। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने उनकी मुलाकात कराई। मुलाकात के बाद दोनों शुरू में अच्छे दोस्त बने और बाद में दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी।

Exit mobile version