December 17, 2025
National

मध्य प्रदेश की विधानसभा के पहले सत्र को 70 साल पूरे, तस्वीरों में दिखा गुजरा कल

Madhya Pradesh Assembly completes 70 years of its first session, photos show the past

मध्य प्रदेश की विधानसभा के पहले सत्र को 70 साल हो गए हैं। इस मौके पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया। साथ ही चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विधानसभा के 70 साल की तस्वीर नजर आ रही है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र के अवसर पर ‘मध्य प्रदेश विधानसभा के 1956 से 2025 तक के इतिहास के पल और मुख्यमंत्री मोहन यादव का अभ्युदय मध्य प्रदेश- विकास और सेवा के दो वर्ष’ विषय पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा के स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री मोहन यादव, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने ‘मध्य प्रदेश विधानसभा के 1956 से 2025 तक के इतिहास के पल’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित चित्र प्रदर्शनी के एलबम का भी लोकार्पण किया और प्रदर्शनी के चित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने ऐतिहासिक, दुर्लभ चित्र संकलन और प्रस्तुतिकरण की सराहना की।

इस अवसर पर उन्होंने जनसंपर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव का अभ्युदय मध्य प्रदेश- विकास और सेवा के दो वर्ष विषय पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रथम सत्र के 70 वर्षों के उपलक्ष्य में विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा के सात दशकों की गौरवशाली यात्रा के दुर्लभ चित्रों की आकर्षक प्रदर्शनी विधानसभा के सेंट्रल हॉल में लगाई गई है। प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश विधानसभा के 1956 से 2025 तक के इतिहास के 135 दुर्लभ चित्रों का संयोजन किया गया है।

इसी तरह जनसंपर्क विभाग द्वारा विधानसभा प्रांगण में 90 पेनलों की आकर्षक विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। विधानसभा के इस विशेष सत्र में विकसित मध्य प्रदेश पर चर्चा हुई। वहीं, विपक्ष ने सदन शुरू होने से पहले मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने नारेबाजी भी की।

Leave feedback about this

  • Service