N1Live National मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सिंधिया से की मुलाकात, संगठन सहित कई मुद्दों पर चर्चा
National

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सिंधिया से की मुलाकात, संगठन सहित कई मुद्दों पर चर्चा

Madhya Pradesh BJP president meets Scindia, discusses organisational and other issues

23 मई । केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की शिवपुरी में मुलाकात हुई। दोनों के बीच संगठन की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गुना के प्रवास पर हैं और शनिवार को सिंधिया की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल से शिष्टाचार मुलाकात हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल शिवपुरी में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने पहुंचे। शिवपुरी के नक्षत्र गार्डन में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक संगठन, जनसेवा, कार्यकर्ता सशक्तिकरण तथा मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनता के बीच संवाद को और प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय के माध्यम से ही विकास की गति को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी मंथन हुआ। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन और प्रदेश संगठन की सक्रिय भूमिका में मध्यप्रदेश विकास एवं सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

दरअसल, भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए हर जिले में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर रही है, जिसमें विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण वर्गों में विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती व्यावहारिकता सहित समाज के वर्गों से संपर्क स्थापित करने की गुरु सीख रहे हैं।

Exit mobile version