N1Live National महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल
National

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Maharashtra government transfers 12 IAS officers; reshuffle across several departments.

महाराष्ट्र में 22 जून से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंगलवार को सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिन अधिकारियों का तबदला किया गया है, उसमें कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शामिल हैं।

1997 बैच के आईएएस अधिकारी विजय सिंघल (उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, मुंबई) को धारावी पुनर्विकास परियोजना, मुंबई में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

2001 बैच की आईएएस अधिकारी प्राजक्ता वर्मा को अतिरिक्त नगर आयुक्त, बृहन्मुंबई महानगरपालिका, मुंबई के पद पर नियुक्त किया गया है।

2002 बैच की आईएएस अधिकारी पी. वेलरासु को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम मुंबई से सचिव (वन), राजस्व एवं वन विभाग, मंत्रालय, मुंबई के पद पर भेजा गया है।

अश्विनी जोशी (आईएएस 2006) को मुंबई में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण, अतिरिक्त महानगर आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। वह अभी तक अतिरिक्त नगर आयुक्त, बीएमसी के तौर पर कार्यरत थे।

दीपेंद्र सिंह कुशवाह (आईएएस 2006), विकास आयुक्त (उद्योग), उद्योग निदेशालय, मुंबई को महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम, मुंबई का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

अश्विन मुद्गल (आईएएस 2007), अतिरिक्त महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए, मुंबई को सिडको, मुंबई का उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

कादंबरी बलकवाड़े (आईएएस 2010), आयुक्त (परिवार कल्याण) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक, मुंबई को विकास आयुक्त (उद्योग), उद्योग निदेशालय, मुंबई भेजा गया है।

संजय कटकर (आईएएस 2014), प्रबंध निदेशक, महाराष्ट्र सूचना प्रौद्योगिकी निगम, मुंबई को आयुक्त (परिवार कल्याण) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक बनाया गया है।

जेनिथ चंद्रा दोन्थुला (आईएएस 2022), परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास कार्यक्रम, किनवट और सहायक कलेक्टर, किनवट उपखंड, नांदेड़ को जिला परिषद, गोंदिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अनय नवंदर (आईएएस 2022), परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी, तलोदा और सहायक कलेक्टर, तलोदा उपखंड, नंदुरबार को जिला परिषद, अकोला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

बी. सरवनन (आईएएस 2023), सहायक कलेक्टर, भोकरदन उपखंड, जालना को आईटीडीपी किनवट के परियोजना अधिकारी और सहायक कलेक्टर, किनवट उपखंड, नांदेड़ के पद पर भेजा गया है।

लगिमा तिवारी (आईएएस 2023), सहायक कलेक्टर, गोंदपिपरी उपखंड, चंद्रपुर को आईटीडीपी तलोदा की परियोजना अधिकारी और सहायक कलेक्टर, तलोदा उपखंड, नंदुरबार नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version