N1Live Entertainment मैथिली ठाकुर ने वैष्णो देवी धाम से दिखाया अद्भुत नजारा, शेयर किया अनुभव
Entertainment

मैथिली ठाकुर ने वैष्णो देवी धाम से दिखाया अद्भुत नजारा, शेयर किया अनुभव

Maithili Thakur shared her experience of the amazing view from Vaishno Devi shrine.

28 मार्च । चैत्र नवरात्र के मौके पर माता वैष्णो देवी के दरबार में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी पावन अवसर पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर भी माता के दर्शन के लिए वैष्णो देवी पहुंचीं। उन्होंने वहां के अपने अनुभव को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

मैथिली ठाकुर के इस वीडियो में वैष्णो देवी धाम की सुंदर वादियां और वहां का भक्तिमय माहौल साफ नजर आ रहा है। पहाड़ों के बीच स्थित मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है, जो माता के दर्शन के लिए आगे बढ़ती जा रही है। हर तरफ ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में लोग भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ मैथिली ने कैप्शन में ‘जय माता दी’ लिखा।

मैथिली ठाकुर के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ”जय माता दी! आपका वीडियो देखकर मन खुश हो गया।” दूसरे यूजर ने लिखा, ”माता रानी आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें।” अन्य यूजर्स ने कमेंट्स में ‘जय माता दी’ और इमोजी भी शेयर किए

मैथिली ठाकुर के बारे में बात करें, उन्होंने मेहनत के दम पर शास्त्रीय और लोक संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें देशभर में पहचान रियलिटी शो ‘राइजिंग स्टार’ से मिली, जहां उनकी गायिकी को खूब सराहा गया। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए भजन और लोक गीत गाकर लाखों लोगों का दिल जीता। आज वह हिंदी, मैथिली, भोजपुरी और अन्य भाषाओं में गाकर देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Exit mobile version