N1Live National मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी को ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई
National

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी को ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई

Malaysian Prime Minister Anwar Ibrahim congratulated PM Modi on the historic achievement.

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में अनवर इब्राहिम ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ”वर्षों की समर्पित जनसेवा और भारत के विकास, समृद्धि तथा वैश्विक मंच पर उसकी स्थिति को मजबूत करने वाले नेतृत्व” को दर्शाती है।

उन्होंने भारत और मलेशिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों का भी उल्लेख किया और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों के लोगों के लिए नए अवसरों के विस्तार को लेकर भारत के साथ साझेदारी आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं।

अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए भारत की जनता के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना भी की। यह बधाई संदेश ऐसे समय आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में 12 वर्ष पूरे करते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनकी यह अवधि 2014 से शुरू होकर 2019 और 2024 के लगातार चुनावी जनादेशों के साथ जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। पीएम मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा किया है। नेहरू का कार्यकाल 1952 से माना जाता है, क्योंकि 1947 से 1952 के बीच वे अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे थे और पहला आम चुनाव उसके बाद हुआ था।

हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुल मिलाकर 14 वर्षों से अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं रहा। इसी कारण नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री माना जा रहा है।

Exit mobile version