N1Live National ममता बनर्जी को फर्जी वोटरों के सहारे सत्ता का सपना छोड़ देना चाहिए : रामकृपाल यादव
National

ममता बनर्जी को फर्जी वोटरों के सहारे सत्ता का सपना छोड़ देना चाहिए : रामकृपाल यादव

Mamata Banerjee should give up her dream of power with the help of fake voters: Ramkripal Yadav

8 अप्रैल । बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने घुसपैठ, पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट, गृह मंत्री के बयान और तेल की कीमतों पर अपनी बात रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर आरोप लगाया कि स्थानीय सरकार के संरक्षण के कारण राज्य में बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी नागरिक घुस आए हैं।

रामकृपाल यादव ने आईएएनएस से कहा कि चुनाव आयोग सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे देश में ऐसे मामलों की पहचान कर रहा है और आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस आरोप पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने करीब 90 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने की बात कही थी। इस पर तंज कसते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि अगर चुनाव आयोग घुसपैठियों के नाम हटा रहा है, तो ममता बनर्जी को इससे परेशानी क्यों हो रही है।

बिहार सरकार के मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फर्जी वोटरों के सहारे सत्ता हासिल करने का सपना अब छोड़ देना चाहिए।

इसके अलावा, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि गृह मंत्री और भारत सरकार की जिम्मेदारी है कि देश में मौजूद विदेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो लोग दूसरे देशों से अवैध रूप से भारत आए हैं, उन्हें वापस भेजा जाना चाहिए।

वहीं, वैश्विक स्तर पर चल रहे खाड़ी संकट का जिक्र करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। भारत तेल के लिए आयात पर निर्भर है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर यहां की कीमतों पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति एक मजबूरी है, क्योंकि देश को अपनी जरूरतों के लिए विदेशों से तेल खरीदना ही पड़ता है।

Exit mobile version