N1Live National गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीताः दिलीप घोष
National

गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीताः दिलीप घोष

Mamata Banerjee won the election three times by dangling the lure of building a bridge connecting to Ganga Sagar and a port at Tajpur: Dilip Ghosh.

खड़गपुर शहर में बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने दीघा जगन्नाथ मंदिर विवाद, टीएमसी दफ्तर में सीआईडी की तलाशी और मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर टिप्पणी की

दिलीप घोष ने मीडिया से बातचीत में कहा, “गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीता और सरकार बनाई थी, हालांकि वास्तविक रूप से कोई काम नहीं हुआ। ममता बनर्जी के सरकार में इसके लिए प्रयास भी नहीं हुआ। हमारी सरकार ने दोनों योजनाओं को लेकर सर्वे शुरू किया है। जल्द ही दोनों परियोजनाओं पर निर्णय लेकर काम शुरू कराया जाएगा।”

दीघा में जगन्नाथ मंदिर अब ‘धाम’ नहीं रहा। इस पर दिलीप घोष ने कहा, “दीघा में बना जगन्नाथ मंदिर सरकार ने एक सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर बनाया है। सरकार ने इस पर पैसा खर्च किया है, तो यह ‘धाम’ कैसे बन जाएगा? यह सांस्कृतिक केंद्र ही रहेगा। ओडिशा के लोग तो पहले से ही कह रहे हैं कि असली धाम जगन्नाथ धाम है। वहां एक ही भगवान हैं, तो उन्होंने यहां धाम कैसे बना दिया? खैर, उन्होंने इसे एक नाम दे दिया है। कोई भावनात्मक काम नहीं किया गया है। इसलिए इसे सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर ही दिखाया जाएगा।”

मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “टीएमसी के सारे ऑफिस और नेताओं के घर हथियारों को रखने का अड्डा बन चुके थे। यहां गैर-कानूनी काम हो रहे थे, महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव, जुए का अड्डा चलाना, शराब का अड्डा चलता था। इसलिए ऑफिस तोड़े गए। जब भी कोई शिकायत आएगी, पुलिस उसकी जांच करेगी।”

घोष ने कहा, “टीएमसी हर स्तर पर टूट रही है। लोग वहां से भागना चाहते हैं। उस पार्टी में कोई लोकतंत्र नहीं है, कोई संविधान नहीं है, कोई विचारधारा नहीं है।”

कल्याण बनर्जी से जुड़ा सवाल पूछने पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “कल्याण बनर्जी का नेता कौन है? वह किसकी बात मानते हैं? उनकी पार्टी के सभी सदस्य उनके खिलाफ हैं। सब जानते हैं कि उन्होंने अपनी महिला सहयोगियों के साथ कैसा बुरा बर्ताव किया। उस व्यक्ति के बारे में क्या बात की जाए?”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर दिलीप घोष ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ जवाहर लाल नेहरू का नहीं, बल्कि विकास का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। पूरी दुनिया में मोदी सरकार मॉडल की चर्चा होती है। दुनिया हमारी सरकार के बारे में अध्ययन कर रही है और हमारे स्लोगन को कॉपी कर रही है। समस्या का हल निकालने के लिए दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बहुत आगे ले गए हैं, जिससे जनता खुश है।”

Exit mobile version