N1Live Entertainment ‘एनिमल कम्युनिकेशन’ की पढ़ाई में बिजी मानिनी डे, बोलीं- ‘अच्छा प्रोजेक्ट मिला तो ही लौटूंगी टीवी पर’
Entertainment

‘एनिमल कम्युनिकेशन’ की पढ़ाई में बिजी मानिनी डे, बोलीं- ‘अच्छा प्रोजेक्ट मिला तो ही लौटूंगी टीवी पर’

Manini Dey is busy studying 'Animal Communication', says, 'I will return to TV only if I get a good project'

29 अप्रैल । टेलीविजन इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम कर चुकीं अभिनेत्री मानिनी डे इन दिनों अपने करियर से थोड़ा अलग रास्ता चुन रही हैं। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह इस समय सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि कई नई चीजों की पढ़ाई और अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह टीवी पर तभी वापसी करेंगी, जब उन्हें कोई मजबूत और अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा।

आईएएनएस से बात करते हुए मानिनी डे ने बताया कि वह अपने जीवन के इस पड़ाव पर बहुत कुछ नया सीख रही हैं। मैं हमेशा से एक जिज्ञासु छात्रा रही हूं, और नई चीजों को समझने और सीखने में मेरी रुचि हमेशा से रही है। इसी वजह से मैं अब ऐसे विषयों की पढ़ाई कर रही हूं, जो आम तौर पर लोगों के लिए अलग और खास होते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं इस समय एनिमल कम्युनिकेशन (जानवरों से जुड़ी बातचीत और समझने की एक विधा) की पढ़ाई कर रही हूं। इसके साथ ही मैं साइकोड्रामा भी कर रही हूं। ये दोनों विषय मुझे मानसिक रूप से और भी मजबूत बनने में मदद कर रहे हैं।”

मानिनी डे ने कहा, “पढ़ाई के साथ-साथ मैं वॉइस वर्क भी करती हूं। मैं एक वॉइस कोच के रूप में लोगों को आवाज और बोलने की ट्रेनिंग देती हूं। इन सभी कामों के चलते मेरा शेड्यूल काफी बिजी रहता है और मेरे पास समय बहुत कम बचता है। इसके बावजूद मैं हर काम को पूरी ईमानदारी से करने की कोशिश करती हूं।”

अपने टीवी करियर के बारे में बात करते हुए मानिनी डे ने कहा, ”मैं टेलीविजन इंडस्ट्री का बहुत सम्मान करती हूं। मैंने लगभग 20 साल टीवी इंडस्ट्री में काम किया है और यह मेरे जीवन का बहुत अहम हिस्सा रहा है।”

मानिनी डे ने कहा, ”मैं टीवी से दूर नहीं जा रही हूं और न ही इसे छोड़ रही हूं। अगर भविष्य में मुझे कोई अच्छा और दमदार प्रोजेक्ट मिलता है, तो मैं जरूर उसमें काम करूंगी। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी यह है कि काम ऐसा हो, जिसमें मुझे खुशी मिले और मैं उसे पूरी लगन से कर सकूं।”

उन्होंने कहा, ”मेरे लिए मीडियम से ज्यादा जरूरी कहानी और काम का स्तर है। चाहे वह टीवी हो, थिएटर हो, फिल्म हो या ओटीटी प्लेटफॉर्म, अगर काम अच्छा होगा तो मैं उसे जरूर करूंगी। लेकिन अगर किसी प्रोजेक्ट में मुझे संतुष्टि नहीं मिलती, तो मैं उसे करने से मना कर देती हूं।”

Exit mobile version