N1Live Entertainment डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट
Entertainment

डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट

Mannara Chopra trolled immediately after posting a dance video; people commented on her weight.

अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पोस्ट कर फैंस के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती रहती हैं। अभिनेत्री ने सोमवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद फिर वे बॉडी शेमिंग का शिकार होती नजर आईं।

अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अरूब खान के पॉपुलर पंजाबी ट्रैक ‘गुच्ची’ पर डांस कर रही हैं। वीडियो में मन्नारा ने ब्लैक स्ट्रक्चर्ड, जैकेट-स्टाइल आउटफिट पहने हुए है। उन्होंने लिखा, “जब आप पहले से ही एक ब्रांड हैं तो लेबल के पीछे क्यों भागें?”

मन्नारा चोपड़ा के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्यार बरसाया, तो वहीं कुछ ने उनके लुक्स और वजन पर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, “आप मोटी क्यों हो रहे हो।”, जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “बहुत मोटी” एक और यूज़र ने लिखा, “जिम जाओ और थोड़ा वर्कआउट करो, यह बॉडी शेमिंग नहीं है, यह एक फैन के तौर पर मेरी चिंता है।”

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब मन्नारा चोपड़ा को अपने बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी पब्लिक इवेंट्स में भी उन्हें बॉडी-शेम किया गया था और एक सोशल मीडिया यूजर ने उनके वजन पर कमेंट किया और उन्हें वजन कम करने के लिए कहा था।

साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी मन्नारा चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2014 में तेलुगु फिल्म ‘प्रेमा गीमा जंथा नाई’ से की थी। साल 2014 में ही उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘जिद’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया।

इसके अलावा उन्होंने ‘जक्कन्ना’ (2016), ‘थिक्का’ (2016), ‘रोग’ (2017) और ‘सीता’ (2019) जैसी कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय किया है। मन्नारा चोपड़ा को साल 2023-2024 में रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 17’ में देखा गया, जहां वह शो की सेकेंड रनर-अप रहीं। इस शो से उन्हें घर-घर में जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी।

Exit mobile version