March 5, 2026
National

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

Many big leaders including Home Minister Amit Shah congratulated Union Minister Shivraj Singh Chouhan on his birthday.

5 मार्च । केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अमित शाह ने प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शिवराज सिंह चौहान किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास को निरंतर गति दे रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में आप किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास को निरंतर गति दे रहे हैं। भगवान महाकाल से आपकी लंबी आयु व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखा, “कैबिनेट में मेरे साथी शिवराज सिंह चौहान जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। श्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नितिन गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।”

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पोस्ट किया, “केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वे हमारे किसान भाइयों के समग्र विकास को पक्का करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, साथ ही हमारे एग्री-सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव उन्हें अच्छी सेहत व मां भारती की समर्पित सेवा में लंबी उम्र का आशीर्वाद दें।”

वहीं, अपने जन्मदिन के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सेवा प्रेम का अमिट रूप है। हम अपना जन्मदिन बड़े आनंद और उत्साह के साथ मनाते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि प्रत्येक जन्मदिन के साथ हमारी आयु का एक वर्ष और कम हो जाता है। ऐसे में मन में यही विचार आ रहा है कि बचा हुआ जीवन हम कैसे सार्थक जिएं। मैं मानता हूं कि हम सभी में एक ही चेतना है, इसलिए हम सब एक हैं। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि ‘आत्मवत् सर्वभूतेष’, सिय राममय सब जग जानी, वसुधैव कुटुम्बकम्, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो।”

उन्होंने आगे लिखा, “जब हम सबमें एक ही चेतना है, तो हम सबको अपना मानें और सबसे प्रेम करें। प्रेम का सर्वश्रेष्ठ प्रकटीकरण सेवा है, इसलिए हम सबकी सेवा करें और सबसे प्रेम करें, यही जीवन की वास्तविक सार्थकता है। मेरे हृदय में सेवा का यह संकल्प और प्रबल हो रहा है। प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना भी सेवा का ही एक पवित्र माध्यम है। पेड़ लगाकर हम धरती, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपना दायित्व निभा सकते हैं। मैं भी प्रतिदिन पेड़ लगा रहा हूं, आप भी एक पेड़ लगाइए।”

Leave feedback about this

  • Service