N1Live Himachal मीनाक्षी लेखी ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा, देश को आगे ले जाएगी भाजपा
Himachal

मीनाक्षी लेखी ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा, देश को आगे ले जाएगी भाजपा

प्रदेश में चुनाव का शंखनाद हो गया है. बीजेपी से बड़े नेता प्रदेश में आकर सरकार की उपलब्धियों का बखान करने में लगे हैं इसी कड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश सरकार की नीतियों को बताते हुए महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बताया।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 8 वर्षों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई है, जो महिलाओं को सशक्त करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। केंद्र की योजनाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। आयुष्मान भारत के सहारा जैसी योजनाएं प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान हुई है। उज्जवला योजना के तहत गांव की दूर दराज क्षेत्र की महिलाओं को सिलेंडर मिलने से यह प्रदेश धुँआ मुक्त बना है।

उन्होंने कहा की जो सुविधाएं प्रदेश के लोगों को मिल रही हैं, वह राजधानी दिल्ली में नहीं मिल रही। आप सरकार आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं कर पा रही। दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर पैसों की बर्बादी की गई हैं। उन्होंने कहा की पूरा देश आज भाजपा युक्त हो रहा हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा में आना ही उचित लग रहा हैं। अमृत काल में भाजपा ही देश को आगे ले जाएगी।

वंही विधानसभा चुनावों में महिलाओं को टिकट देने के जवाब में मीनाक्षी ने कहा कि भाजपा महिलाओं को पूरा मान सम्मान देती हैं। महिला होने के नाते ही किसी को टिकट नहीं दिया जा सकता। राजनीति में जो भी महिलाये जीत की क्षमता रखते हैं उनको टिकट दिया जाता हैं।

Exit mobile version