N1Live Entertainment मिडलाइफ गिरावट नहीं, बल्कि खुद को अपग्रेड करने का समय है: लीसा रे
Entertainment

मिडलाइफ गिरावट नहीं, बल्कि खुद को अपग्रेड करने का समय है: लीसा रे

Midlife is not a time to decline, but to upgrade yourself: Lisa Ray

31 मार्च । अभिनेत्री लीसा रे अक्सर सोशल मीडिया के जरिए स्वास्थ्य और उम्र बढ़ने को लेकर अपने विचार रखती हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने मिडलाइफ में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने बताया कि यह वीडियो साल 2026 की शुरुआत में बनाया था और अब वे मिडलाइफ एज महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े एक प्लेटफॉर्म से जुड़ चुकी हैं। लीसा ने लिखा, “बहुत सी महिलाएं मुझे फॉलो कर रही हैं। मिडलाइफ आपसे धीमा होने के लिए नहीं कहती। यह आपसे कहती है कि आप और आगे बढ़ो।”

उन्होंने लिखा, “‘एचआरटी लेना चाहिए या नहीं?’ यह सवाल नहीं है। असल सवाल ये है कि मैं इस नए अध्याय में स्वस्थ, ऊर्जावान और अपने सबसे बेहतरीन रूप में कैसे कदम रखूं? क्योंकि आपका ग्लो-अप किसी एक दवा से नहीं आता। यह स्वयं के नियंत्रण और जिम्मेदारी से आता है।”

उन्होंने बताया कि हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी मदद कर सकती है और कभी-कभी जीवन बदल भी सकती है, लेकिन मिडलाइफ सिर्फ एक गोली तक सीमित नहीं है। लिसा ने लिखा, “यह वह समय है, जब आप अपने शरीर की सीईओ बन जाती हैं। कोई इंटर्न नहीं, कोई भ्रम नहीं और न ही अराजकता।

लीसा रे ने महिलाओं को कुछ व्यावहारिक सलाह भी दी। उन्होंने लिखा, “वेट ट्रेनिंग अब अनिवार्य है, प्रोटीन और नींद को प्राथमिकता दें। नर्वस सिस्टम की देखभाल रोज करें, न कि कभी-कभी।”

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए लिखा कि अब महिलाएं अपनी सेहत का सिर्फ ध्यान न करें, बल्कि नेतृत्व करें। आराम, खुशी और ताकत के लिए किसी से माफी न मांगें। खुद को छोटा न करें, बल्कि सही तरीके से खुद को आकार दें।

अभिनेत्री ने लिखा, “मिडलाइफ गिरावट की शुरुआत नहीं है। यह आपके ऑपरेटिंग सिस्टम को अपग्रेड करने का समय है। नया साल, नई ऊर्जा, और इस बार आप अपनी ताकत किसी और पर नहीं छोड़ रही हैं।”

पोस्ट के अंत में लीसा ने लिखा, “स्वयं-नेतृत्व का युग शुरू हुआ है और यह आप पर बहुत अच्छा लग रहा है।”

Exit mobile version