आम आदमी पार्टी के नेता नरिंदर सिंह शेरगिल ने पंजाब स्टेट मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (मिल्कफेड) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सहकारिता विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि पंजाब के राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
शेरगिल पंजाब में आम आदमी पार्टी के शुरुआती दिनों से ही इसके सदस्य रहे हैं और 2017 के विधानसभा चुनावों में मोहाली से और 2019 में आनंदपुर साहिब संसदीय सीट से भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे।


Leave feedback about this