April 5, 2026
Chandigarh

मोहाली सेवा केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे

मोहाली : जिले के सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। कल से ये केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अमित तलवार ने कहा कि जिले के सभी सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन ऑपरेटर रोस्टर सिस्टम के तहत संचालित किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सेवा केंद्र अब आम लोगों को सोमवार से शुक्रवार तक 100 प्रतिशत कर्मचारियों और शनिवार और रविवार को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सेवाएं प्रदान करेंगे।

Leave feedback about this

  • Service