N1Live Himachal हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफतार, तीन दिन यलो अलर्ट
Himachal

हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफतार, तीन दिन यलो अलर्ट

हिमाचल, प्रदेश में शुक्रवार से मॉनसून ने फिर से रफतार पकड़ ला है। प्रदेश में तीन दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान हैं। मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में पहाड़ी क्षेत्रों में भू-स्खलन हो सकता है। ऐसे में लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है।

हिमाचल में मॉनसून से नुकसान का दौर जारी हैं। पीडब्ल्यूडी को 647 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ हैं। जलशक्ति विभाग को मॉनसून के कारण 462 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। प्रदेश में 66 सडक़ें और 27 ट्रांसफार्मर अभी बंद हैं।

 

Exit mobile version