N1Live National न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मोरारी बापू ने की विश्व शांति के लिए प्रार्थना
National

न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मोरारी बापू ने की विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Morari Bapu prayed for world peace at the United Nations Headquarters in New York.

नई दिल्ली, 10 अगस्त। आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू द्वारा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में की जा रही नौ दिवसीय राम कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान मोरारी बापू ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

यह पहला मौका रहा जब किसी आध्यात्मिक गुरु ने संयुक्त राष्ट्र में इस तरह का कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम शांति, एकता और वैश्विक सद्भाव के विषयों पर केंद्रित रहा। मोरारी बापू ने अपना प्रवचन संयुक्त राष्ट्र को समर्पित किया।

इससे पहले प्रवचन समाप्त करने के बाद मोरारी बापू संयुक्त राष्ट्र महासभा में गए। वहां उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की रामचरित मानस रामायण रखी और वैदिक स्तोत्र का पाठ किया। उन्होंने “वसुधैव कुटुम्बकम” का जाप किया। इसके बाद ‘जय सिया राम’ से सभी का अभिवादन किया।

नौ दिवसीय राम कथा के दौरान मोरारी बापू ने संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे. मोहम्मद से भी मुलाकात की। इस दौरान महासचिव ने कहा, “हालांकि आपने पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय भवन की परिक्रमा की थी, लेकिन अब आप इसके हृदय में हैं।” उन्होंने कहा कि, इस आयोजन से 17 सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों को शक्ति मिल रही है।

न्यूयॉर्क में नौ दिवसीय राम कथा के शुरू होने से पहले मोरारी बापू ने कहा था कि “संयुक्त राष्ट्र में राम कथा का पाठ ईश्वरीय कृपा है और वैश्विक सद्भाव की दिशा में एक कदम है।” यह पहली बार है कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है और यह एक सपने के सच होने जैसा है।

उन्होंने कहा कि “हमें तनाव और प्रतिस्पर्धा से उत्पन्न मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से निपटना चाहिए। अच्छा संचार या सत्संग मानसिक तनाव के लिए एक शक्तिशाली उपचार है। राम कथा इन शिक्षाओं पर प्रकाश डालेगी, जो सामंजस्यपूर्ण और संतुलित जीवन की वकालत करती है।” यह आयोजन रामायण के संदेश को विश्व स्तर पर फैलाने के व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है।

Exit mobile version