N1Live National मुंबई : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
National

मुंबई : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Mumbai: Woman raped on pretext of marriage, accused youth arrested

28 मार्च । मुंबई के नेहरूनगर इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करना का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की और धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बढ़ाईं। उसने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीता। इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए, आरोपी ने कथित तौर पर कई बार युवती के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने साफ तौर पर इंकार कर दिया और उससे दूरी बनाने लगा।

उन्होंने बताया कि जब लड़की बार-बार शादी का दबाव बनाने लगी तो आरोपी ने लड़की से बात कर बंद कर दिया और दूर चला गया। इसके बाद पीड़ित लड़की ने नेहरूनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और बाद में उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं, पीड़िता को कानूनी सहायता के साथ-साथ काउंसलिंग भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उसे मानसिक रूप से सहारा मिल सके।

पुलिस के अनुसार तहरीर में बताया गया कि आरोपी उससे बाहर मिला था, इसके बाद धीमे-धीमे दोनों लोगों में दोस्ती हो गई और आरोपी लड़के ने शादी का विश्वास दिलाकर घर आने-जाने लगा। इसके बाद उसने इच्छा के विरुद्ध कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाया और शादी करने की बात करता रहा।

तहरीर में आगे बताया गया कि धीमे-धीमे कई साल बीत जाने के बाद लड़की शादी का दबाव डालने लगी, जिसके बाद आरोपी लड़के ने उससे बात करना बंद कर दिया और शादी से इनकार करने लगा। जब पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को देने की बात कही तो आरोपी उसे धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने शादी की बात स्वीकार की है। दोनों के परिजनों से बात की जा रही है, जिससे मामले जल्दी सुलझाया जा सके।

Exit mobile version