N1Live Punjab पंजाब में शिक्षा को बदनाम करने के लिए माफी मांगनी चाहिए- विपक्ष
Punjab

पंजाब में शिक्षा को बदनाम करने के लिए माफी मांगनी चाहिए- विपक्ष

शिक्षा के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब नंबर वन स्टेट बना है। वहीं दिल्ली पंजाब से काफी पीछे रहा। तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के सभी 5 विषयों में पंजाब टॉप पर है। 10वीं की गणित में पंजाब नंबर वन पर है। पंजाब को 1000 में ये 929 नंबर मिले हैं।

सीएम भगवंत मान और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बधाई तक नहीं दी

इसके बावजूद सीएम भगवंत मान और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बधाई तक नहीं दी। जिसके बाद विपक्षी हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मान दिल्ली का फेल एजुकेशन मॉडल पंजाब पर थोपना चाहते हैं। उन्हें पंजाब में शिक्षा को बदनाम करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

सर्वे में दिल्ली और पंजाब की तुलना

इस सर्वे में 34.01 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। जिनमें 1.17 लाख पंजाब के थे। । पंजाब 15 में से 10 कैटेगरी में टॉप पर आया है।

  • तीसरी क्लास के लिए हुए टेस्ट में पंजाब को लैंग्वेज में 355, गणित में 339 और इन्वॉयरमेंटल स्टडीज में 334 अंक मिले। दिल्ली को क्रमश: 302, 282 और 288 अंक मिले।
  • 5वीं क्लास में पंजाब को लैंग्वेज में 339, गणित में 310 और इन्वॉयरमेंटल स्टडीज में 310 नंबर मिले। दिल्ली के क्रमश: 304, 273 और 274 नंबर मिले।
  • 8वीं क्लास में पंजाब को लैंग्वेज में 338, गणित में 297, साइंस में 287 और सोशल साइंस में 288 नंबर मिले। दिल्ली को 316, 253, 257 और 254 नंबर मिले।

 

 

Exit mobile version