N1Live National नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को बनाएगा सशक्तः शाइना एनसी
National

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को बनाएगा सशक्तः शाइना एनसी

Nari Shakti Vandan Act will empower women: Shaina NC

15 अप्रैल । शिवसेना नेता शाइना एनसी ने महिला आरक्षण विधेयक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति से फोन पर की गई बातचीत को लेकर प्रतिक्रिया दी।

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “हमारे नेता एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए बधाई देते हुए पत्र लिखा है। बाला साहेब ठाकरे के दिखाए रास्तों पर चलते हुए महिलाओं का सम्मान और उनके हक दिलाने के लिए शिवसेना प्रयासरत है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक संकल्प है और यह सुनिश्चित करता है कि महिलाओं को नीति निर्माण में उनका उचित हिस्सा मिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 27 वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार मुहूर्त रूप ले रहा है। यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाएगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति से फोन पर हुई बातचीत को लेकर शिवसेना नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से ही कूटनीतिक संवाद में विश्वास रखते आए हैं। पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर हुई चर्चा का मुख्य उद्देश्य शांति, खुलेपन को बनाए रखना और ठोस प्रक्रिया के माध्यम से द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना था। इसमें भारत-अमेरिका संबंधों और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना शामिल है।”

इसके पहले 13 अप्रैल को शाइना एनसी ने कहा था, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम आज की जरूरत है। इस देश के लोगों और खासकर महिलाओं ने सालों तक इंतजार किया है। अगर हम आने वाले लोकसभा चुनावों में 181 सीटों पर चुनाव लड़ पाते हैं, तो यह एक बहुत बड़ी सफलता होगी क्योंकि अवसर मिलने पर ही व्यक्ति को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।”

शाइना एनसी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी देरी के ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का समर्थन किया है। केंद्रीय कैबिनेट का यह फैसला और संसद में होने वाली पूरी चर्चा में हर राजनीतिक दल को अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखानी चाहिए।

बंगाल विधानसभा चुनाव पर शाइना एनसी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार आ रही है। जनता को विश्वास है कि भाजपा ही विकास कर सकती है, इसीलिए हम सत्ता में आ रहे हैं।

Exit mobile version