23 फरवरी । बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों की निजी जिंदगी अक्सर सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियों में बनी रहती है। आज के दौर में सेलेब्रिटीज अपने जज्बात, दर्द और आगे बढ़ने की कहानी शब्दों से ज्यादा पोस्ट के जरिए बयान करते हैं। ऐसा ही एक पोस्ट अभिनेत्री और मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है।
उन्होंने पोस्ट में जिंदगी को नए नजरिए से देखने की बात कही। उनका यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब उनके पूर्व पति, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांडेय की नई रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पूलसाइड मशहूर पॉप सिंगर शकीरा के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। वह खुद के साथ समय बिताने और जिंदगी को अलग नजर से जीने की कोशिश कर रही हैं।
इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हीलिंग ने मुझे प्राइवेसी सिखाई, ग्रोथ ने मुझे अपने स्टैंडर्ड्स समझाए, और शांति ने मुझे चुप रहना सिखाया। अब मैं जिंदगी में अलग तरह से आगे बढ़ रही हूं।”
अपने कैप्शन के नोट के जरिए नताशा ने कहा कि अब वह हर बात पर प्रतिक्रिया देने के बजाय अपनी मानसिक शांति को ज्यादा अहमियत देती हैं। मुश्किल दौर से गुजरने के बाद उन्होंने खुद को संभालना सीख लिया है।
नताशा का यह पोस्ट ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। हार्दिक का नाम हाल के दिनों में माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने माहिका के लिए खास बर्थडे पोस्ट किया और सेलिब्रेट किया।
नताशा और हार्दिक की कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही है। दोनों ने साल 2020 में शादी की थी और उसी साल उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था। इसके बाद, साल 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की।
अलग होने के बावजूद नताशा और हार्दिक अपने बेटे अगस्त्य की जिम्मेदारी मिलकर निभा रहे हैं।


Leave feedback about this