N1Live Entertainment नए गायक नहीं गा पाएंगे आरडी बर्मन के क्लासिक गाने: आशा भोसले
Entertainment

नए गायक नहीं गा पाएंगे आरडी बर्मन के क्लासिक गाने: आशा भोसले

New singers will not be able to sing RD Burman's classic songs: Asha Bhosle

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले ने महान संगीतकार राहुल देव बर्मन की जयंती पर उन्हें याद किया और उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बर्मन की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके हारमोनियम पर माला भी चढ़ाई। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार भी मौजूद रहे।

आशा भोसले ने फैंस के साथ उनकी जयंती का केक भी काटा।

आईएएनएस से बात करते हुए आशा भोसले ने आर. डी. बर्मन, जिन्हें प्यार से पंचम दा भी कहा जाता है, के साथ काम करने का अपना अनुभव याद किया। उन्होंने दुख जताया कि आज जब सब लोग उनका 85वां जन्मदिन मना रहे हैं, तब वे हमारे बीच नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “आर. डी. बर्मन के साथ मुझे गाना गाने में मुझे कभी तकलीफ नहीं हुई। मैं उनकी धुनों पर बहुत आसानी से गाना गाती थीं, लेकिन अब जो नए गायक आएंगे, वो उनके संगीत पर गाना नहीं गा पाएंगे। उन्हें आर. डी. बर्मन की धुनों पर गाना गाने में काफी तकलीफ होगी। नए कलाकार वो गाने नहीं गा पाएंगे जो मैंने उनके साथ गाए थे।”

आरडी बर्मन के संगीत निर्देशन में आशा भोसले ने ‘ओ मेरे सोना ना रे..’, ‘चुरा लिया है जो दिल को’, ‘तुम साथ हो जब अपने’, ‘दम मारो दम’, ‘दो लफ्जो की है दिल की’, ‘कह दूं तुम्हें’, ‘सुन सुन दीदी तेरे लिए..’ जैसे गानों को आवाज दी।

बता दें कि आशा भोसले ने आर. डी. बर्मन से 1980 में शादी की थी। यह दोनों की दूसरी शादी थी। आर. डी. बर्मन की पहली शादी रीता पटेल से हुई थी। रीता शादी से पहले उनकी बड़ी फैन थी और उन्होंने अपने दोस्तों से शर्त लगाई थी कि मैं आर. डी. बर्मन के साथ एक दिन डेट पर जाऊंगी। एक दिन रीता ने सच में उनसे पूछ लिया और वह मान भी गए। दोनों डेट पर गए। समय के साथ रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों ने 1966 में शादी कर ली, लेकिन शादी के पांच साल बाद उनका तलाक हो गया।

वहीं आशा भोसले की पहली शादी गणपतराव से हुई थी, जिनसे उन्हें तीन बच्चे भी हैं।

आर. डी. बर्मन और आशा भोसले की पहली मुलाकात 1970 में हुई थी। उन्होंने साथ में कई हिट गाने दिए और काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। आर. डी. बर्मन और आशा के बीच 6 साल का फासला था। जिसके चलते आर. डी. बर्मन की मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं। दोनों ने कई साल इंतजार किया और आखिरकार 1980 में शादी की। हालांकि उनकी यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी।

Exit mobile version