February 13, 2026
Entertainment

संसद वाले ‘सेंगोल’ की कहानी पर्दे पर लाएंगे निखिल सिद्धार्थ, फिल्म ‘स्वयंभू’ में दिखेगा गौरवशाली इतिहास

Nikhil Siddhartha will bring the story of the ‘Sengol’ of Parliament to the screen; the glorious history will be seen in the film ‘Swayambhu’.

12 फरवरी । साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘स्वयंभू’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। भारत कृष्णमाचारी द्वारा निर्देशित फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट बुधवार को रखा गया। इस दौरान आईएएनएस से अभिनेता निखिल सिद्धार्थ से एक महत्वपूर्ण सवाल पूछा।

आईएएनएस ने अभिनेता से सवाल किया, “क्या फिल्म में वही सेंगोल की कहानी दिखाई गई है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद में स्थापित किया है?”

इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, “हां, आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। यह वही सेंगोल है, जो हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में रखवाया है। उन्होंने इसके लिए विशेष पूजा-सेरेमनी भी करवाई थी।”

निखिल ने आगे बताया कि सेंगोल की अपनी एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कहानी है। उन्होंने कहा कि अगर आपने फिल्म का टीजर देखा है, तो आप समझ जाएंगे कि यह सेंगोल किसके पास है। यह एक ट्रांसफर ऑफ पावर का प्रतीक है, जो राज्यों और शासकों के बीच सही शासन का संकेत देता है। उन्होंने कहा, “मुझे हमारे निर्देशक ने बताया था कि उन्होंने इसको लेकर रिसर्च की थी, जिससे उन्हें पता चला कि यह सेंगोल भगवान शिव से आया है और उन्होंने खुद इसे भगवान राम को दिया है और भगवान राम के पास सेंगोल था। जहां भी सेंगोल होता है, वहां राम राज्य होता है और देश खुशहाल रहता है। यही कारण है कि पीएम मोदी ने इसे संसद में स्थापित किया ताकि देश हमेशा समृद्ध और सुखी रहे।”

अभिनेता ने जोर देते हुए कहा कि फिल्म की कहानी को शानदार विजुअल्स, बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और दमदार म्यूजिक के साथ पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, “कई लोग पूछते थे कि सेंगोल क्या है? हम इसकी गहरी सांस्कृतिक जड़ों को दिखा रहे हैं। यह फिल्म देखने लायक है क्योंकि इतिहास को कभी-कभी आम लोग भी बदल देते हैं। मैं फिल्म में एक पड़ोस का साधारण लड़का हूं, लेकिन बड़े सपनों वाला, जो अंडरडॉग बनकर इतिहास में बदलाव लाता है। यह एक पूरे देश के आकार और उसके गौरव की कहानी है।”

भारत कृष्णमाचारी द्वारा निर्देशित फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी।

Leave feedback about this

  • Service