April 11, 2026
National

किसी भी पार्टी ने महिलाओं के बारे में नहीं सोचा, लंबे समय तक सदन में सिर्फ चर्चा हुईः ओपी राजभर

No party thought about women, only discussions took place in the House for a long time: OP Rajbhar

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने महिला आरक्षण बिल, एसआईआर समेत विभिन्न मुद्दों पर टिप्पणी करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। महिला आरक्षण विधेयक पर ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “देश में आधी आबादी महिलाओं की है और किसी भी पार्टी ने उनके बारे में नहीं सोचा। अगर किसी ने उनके बारे में सोचा है तो वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं। लंबे समय तक इस पर सदन में सिर्फ चर्चा हुई, लेकिन इसे पारित करने का साहस नहीं हुआ। महिलाओं को इससे बहुत लाभ होगा। जिस सदन में एक तिहाई महिलाएं होंगी, वे अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगी।”

बिना जनगणना के महिला आरक्षण लागू करना ठीक नहीं है। कांग्रेस के इस बयान पर राजभर ने कहा, “60 साल कांग्रेस का शासन था, तब क्यों नहीं जनगणना कराकर महिला आरक्षण बिल लागू करना चाहिए था? कहना बहुत आसान है, करना बड़ा कठिन होता है।” यूपी में एसआईआर की अंतिम सूची जारी होने पर राजभर ने आगे कहा, “जो लोग गुजर गए हैं, पहले सपा और कांग्रेस के लोग उनके नाम जुड़वा लेते थे। अब वे इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उन्हें परलोक से वापस लाकर दोबारा कैसे शामिल किया जाए।”

मिडिल ईस्ट तनाव पर मंत्री ने कहा, “युद्ध अच्छी बात नहीं है। जब हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के किसी भी देश का दौरा करते हैं, तो कहते हैं कि वे बुद्ध की भूमि से आए हैं और शांति का संदेश लेकर आए हैं। लड़ाई अच्छी बात नहीं है, हमें विकास के लिए प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, व्यापार और आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रों के रूप में एक-दूसरे के साथ जुड़ना चाहिए और अपनी वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।”

इसके साथ ही राजभर ने ममता बनर्जी को लेकर तंज करते हुए कहा कि उनपर जनता इस बार भरोसा नहीं कर रही है।

Leave feedback about this

  • Service