N1Live National नवमी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के मंदिरों में किया दर्शन पूजन, देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की
National

नवमी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के मंदिरों में किया दर्शन पूजन, देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की

On Navami, Union Minister Piyush Goyal visited temples in Mumbai and prayed for the welfare of the countrymen.

शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि के अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर मुंबई के अलग-अलग मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इसी तरह, उन्होंने श्री महालक्ष्मी मंदिर, मुंबई में विराजमान जगद्जननी शक्ति स्वरूपा मां जगदंब का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने देशवासियों के कल्याण के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मां भवानी की आराधना के पावन पर्व महानवमी की सभी परिवारजनों को ढेर सारी शुभकामनाएं। यह पवित्र दिन सुख, सौभाग्य, संपन्नता, संपूर्णता, खुशियां और आरोग्य लेकर आए, अंबे मां से यही प्रार्थना करता हूं।”

इससे पहले, पीयूष गोयल ने रात में दहिसर, बोरीवली, कांदिवली और मलाड क्षेत्रों में विभिन्न नवरात्रि पंडालों का दौरा किया। पीयूष गोयल ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और हर क्षेत्र में प्रगति करेगा।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने दुर्गा उत्सव के दिन पूरे उत्तर मुंबई में उमंग और उत्साह का आनंद लिया है। कामना की है कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी के ऊपर बना रहे, देश की विकास यात्रा में हम सभी सहभागी बनें।

उन्होंने मुंबई समेत पूरे देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, पीयूष गोयल ने कहा कि सुख, समृद्धि और शांति वाला देश भारत और नई ऊंचाई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहुंचे, यह हम सभी का दृढ़ संकल्प और विश्वास है।

अपने इस दौरे के बीच उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया और वहां उपस्थित लोगों में नए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। उत्तर मुंबई के नागरिकों ने केंद्रीय मंत्री के इस दौरे और उनके प्रेरणादायी शब्दों की सराहना की।

भाजपा विधायक मनीषा चौधरी ने कहा कि खुशी की बात है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल नवरात्रि के मौके पर अपने क्षेत्र में दुर्गा पंडालों में दर्शन पूजन करने गए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की।

Exit mobile version