N1Live Chandigarh विहिप ने चंडीगढ़ नगर निगम की तर्ज पर देश के सभी निगमों, पंचायतों और सरकारों से 22 जनवरी 2024 को लेकर की अपील
Chandigarh Punjab

विहिप ने चंडीगढ़ नगर निगम की तर्ज पर देश के सभी निगमों, पंचायतों और सरकारों से 22 जनवरी 2024 को लेकर की अपील

On the lines of Chandigarh Municipal Corporation, VHP appealed to all the corporations, panchayats and governments of the country on 22 January 2024.

नई दिल्ली, 30 नवंबर । विश्व हिंदू परिषद ने चंडीगढ़ नगर निगम की तर्ज पर देश के सभी नगर निगमों, पंचायतों और सभी राज्य सरकारों से 22 जनवरी 2024 को लेकर विशेष तैयारी करने की अपील की है।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम ने एक प्रस्ताव पारित करके कहा है कि आगामी 22 जनवरी को जब रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो रहे होंगे तो उस समय चंडीगढ़ के धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की भी सजावट कर वहां दीप मलिकाएं सजेंगीं। लेजर शो के जरिए रामायण, राम कथा और अयोध्या दर्शन जैसे कार्यक्रमों के साथ पूरे माह धार्मिक कार्यक्रम कराए जायेंगे।

बंसल ने इसके लिए चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर और सभी सहयोगी पार्षदों को धन्यवाद कहते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक स्वाधीनता के इस महोत्सव को सम्पूर्ण देश में भव्यता, दिव्यता व विराट रुप में मनाने हेतु आगे आना ही चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत के सभी नगर निगम, पंचायतें व राज्य सरकारें इस बारे में पहल करें तो सम्पूर्ण देश के राममय होने में कोई देर नहीं लगेगी।

Exit mobile version