N1Live Entertainment शादी की 5वीं सालगिरह पर दिशा परमार ने पति राहुल वैद्य पर लुटाया प्यार, लिखा-आपके साथ सपनों जैसी जिंदगी
Entertainment

शादी की 5वीं सालगिरह पर दिशा परमार ने पति राहुल वैद्य पर लुटाया प्यार, लिखा-आपके साथ सपनों जैसी जिंदगी

On their 5th wedding anniversary, Disha Parmar showered love on her husband Rahul Vaidya, writing, "A dream-like life with you."

17 जुलाई । टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्म की शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने पति को खास अंदाज में बधाई दी।

अभिनेत्री दिशा परमार ने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत और यादगार तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में कपल के रोमांटिक पलों से लेकर दिशा की प्रेग्नेंसी और उनकी नन्हीं बेटी नव्या की प्यारी झलकियां भी देखने को मिल रही हैं।

पहली कैंडिड तस्वीर में दिशा राहुल के साथ पोज देती नजर आईं, जिसमें उनका हाथ प्यार से राहुल के कंधे पर था। एक और तस्वीर में कपल सेल्फी के लिए खुशमिजाज पोज देते हुए दिखा। तस्वीरों के इस कलेक्शन में उनके साथ बिताए सालों के कई यादगार पल शामिल थे, जिनमें दिशा की प्रेग्नेंसी की झलकियां और उनकी बेटी नव्या की प्यारी तस्वीरें भी हैं।

दिशा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “शादी की 5वीं सालगिरह मुबारक हो राहुल। आपके साथ सपनों जैसी जिंदगी जी रही हूं। मेरे पति जैसा कोई नहीं है, वे सबसे बेहतरीन हैं।”

गायक राहुल वैद्म ने भी पत्नि दिशा परमार के लिए एक खूबसूरत नोट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने पत्नी संग यादगार तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “तुम्हारे साथ शादी के 5 साल पूरे हुए। यह एक खूबसूरत सफर रहा है। आज भी जिंदगी के हर पड़ाव में तुम्हें ही चुनता हूं।”

दिशा परमार और राहुल वैद्य ने 16 जुलाई, 2021 को मुंबई में एक खूबसूरत समारोह में शादी की थी। इस कपल की लव स्टोरी तब चर्चा में आई जब सिंगर ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा लेने के दौरान दिशा को प्रपोज किया था।

राहुल ने दिशा को उनके 26वें जन्मदिन पर प्रपोज करने का फैसला किया था क्योंकि वह इस खास मौके पर उन्हें सरप्राइज देना चाहते थे। शो के एक एपिसोड में राहुल सफेद टी-शर्ट पहने दिखे जिस पर (मुझसे शादी करोगी?) लिखा था। इसके जरिए राहुल ने दिशा के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर की थी।

Exit mobile version