N1Live Entertainment खेती-किसानी करती नजर आएंगी भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह, जानें कब और कहां देख सकेंगे ‘किसान बहुरिया’
Entertainment

खेती-किसानी करती नजर आएंगी भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह, जानें कब और कहां देख सकेंगे ‘किसान बहुरिया’

On World Kidney Day, Moubani Sorcar spoke about kidney health and participated in the awareness campaign.

12 मार्च । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किसान बहुरिया’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है, जो शादी के बाद खेती कर घर की जिम्मेदारी संभालती है।

मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का क्लिप शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखिए भोजपुरी फिल्म ‘किसान बहुरिया’ 14 मार्च, शनिवार शाम 6.30 बजे और 15 मार्च, रविवार सुबह 9.30 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी चैनल पर।”

मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किसान बहुरिया’ में अंजना सिंह और प्रशांत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में खुशी झा, विद्या सिंह, गोलू तिवारी, अशोक मिश्रा और सुधा यादव जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे। वहीं, बाल कलाकार के रूप में दीक्षा मिश्रा होंगी। इसमें ओम झा ने संगीत दिया है जबकि फिल्म को बी4यू भोजपुरी चैनल पर दिखाया जाएगा।

किसान बहुरिया एक ऐसी महिला पर केंद्रित है जो पति की मानसिक हालत खराब होने और घर की स्थिति को ठीक करने के लिए खेती करती है। हालांकि, मेकर्स ने पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया था।

ट्रेलर में दिखाया गया था कि अंजना शादी करके अपने ससुराल आती हैं लेकिन पति की मानसिक हालत देखकर हैरान हो जाती हैं। वहीं, पति की ऐसी स्थिति देखकर उसे आए दिन देवरानी से ताने मिलते हैं। कहानी में, कहानी जबरदस्त ट्विस्ट तब आता है, जब अंजना सिंह अपने पति और घर की जिम्मेदारी उठाने की ठानती है और खेतों में काम करना शुरू कर देती है।

वह मेहनत से घर की स्थिति को सुधारती हैं। फिबहू में बहु के जज्बे किसान की जीतोड़ मेहनत को दिखाया गया है। ट्रेलर में भावनात्मक पल के साथ-साथ मजेदार और प्रेरक क्षण भी हैं, जो दर्शकों को बांधे रखेंगे। ऐसा पहली बार नहीं है जब फिल्म में अंजना प्रशांत के साथ काम कर रही हैं। दोनों इससे पहले कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

Exit mobile version