March 14, 2026
Entertainment

ऑस्कर अवार्ड की इस दिन होगी घोषणा, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट

Oscar Awards will be announced on this day, know when and where you can watch the live telecast

फिल्म जगत के सबसे बड़े उत्सव कहे जाने वाले अवॉर्ड फंक्शन को लेकर इंतजार खत्म होने को है। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2026 का 15 मार्च को लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में ऐलान होगा। इस भव्य समारोह में इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों, अभिनेताओं और कलाकारों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

भारतीय दर्शकों के लिए खास बात यह है कि वे इसे 16 मार्च की सुबह लाइव देख सकेंगे। ऑस्कर अवॉर्ड शो का लाइव टेलीकास्ट अमेरिका में 15 मार्च की शाम 7 बजे पूर्वी समय (ईटी) से शुरू होगा, जो भारत में सोमवार 16 मार्च की सुबह 4 बजकर 30 मिनट (आईएसटी) से लाइव होगा।

सबसे पहले रेड कार्पेट पर हॉलीवुड सितारों की चमक-दमक दिखाई जाएगी, उसके बाद मुख्य अवॉर्ड इवेंट शुरू होगा। भारत में दर्शक इस शो को दो प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। जियोहॉटस्टार पर सुबह 4 बजकर 30 मिनट से लाइव स्ट्रीमिंग (ऑनलाइन और ऐप पर) साथ ही स्टार मूवीज टीवी पर सुबह 4 बजकर 30 बजे से लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। अगर लाइव प्रसारण मिस कर देते हैं, तो जियो हॉटस्टार पर शो देख सकते हैं। इसके अलावा स्टार मूवीज पर 16 मार्च की रात 9 बजे इसका रिपीट टेलीकास्ट भी दिखाया जाएगा।

इस बार ऑस्कर की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन, लेखक और प्रोड्यूसर कोनन ओ’ब्रायन कर रहे हैं। वे लगातार दूसरी बार इस शो को होस्ट कर रहे हैं। प्रसारण के दौरान कई बड़े नाम मंच पर नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐन हैथवे, ग्वेनेथ पाल्ट्रो, पॉल मेस्कल और विल आर्नेट भी विभिन्न कैटेगरी में अवॉर्ड पेश करेंगे।

पिछले साल के विजेता भी इस बार मंच संभालेंगे – मिकी मैडिसन बेस्ट एक्ट्रेस, एड्रियन ब्रॉडी बेस्ट एक्टर, जो. सल्डाना बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और किरण कल्किन बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड देंगे। एक्टर टिमोथी चालमेट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में फिल्म ‘मार्टी सुप्रीम’ के लिए जगह मिली है। इसके साथ ही टिमोथी 30 साल की उम्र में तीन अभिनय केटेगरी में नामांकन पाने वाले सबसे कम उम्र के एक्टर बन गए हैं।

Leave feedback about this

  • Service