N1Live Entertainment पलाश सेन ने सुनाया ‘फिलहाल’ का किस्सा, बोले- अरिजीत मेरी राह पर
Entertainment

पलाश सेन ने सुनाया ‘फिलहाल’ का किस्सा, बोले- अरिजीत मेरी राह पर

Palash Sen narrated the story of 'Filhaal', said- Arijit is on my path

गायक पलाश सेन की फिल्म ‘फिलहाल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 24 साल हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने फिल्म से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया। साथ ही अरिजीत सिंह के संन्यास पर भी अपनी राय रखी।

पलाश सेन ने अपनी डेब्यू फिल्म के 24 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें बताया कि 24 साल पहले, 2 फरवरी 2002 को उनकी पहली फिल्म ‘फिलहाल’ रिलीज हुई थी। यह फिल्म मेघना गुलजार की डायरेक्टोरियल डेब्यू थी, जिसमें तब्बू, सुष्मिता सेन और संजय सूरी मुख्य भूमिकाओं में थे। पलाश ने फिल्म में अभिनय किया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

पोस्ट में पलाश ने लिखा, “फिल्म फ्लॉप होने के बाद क्रिटिक्स ने एक्टिंग की आलोचना की और फिल्मी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। एक खास मॉडल और एक्ट्रेस ने उन्हें लेक्चर दिया कि उन्हें फिल्मों में एक्टिंग नहीं करनी चाहिए। कई अन्य लोगों ने भी यही कहा।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें शुरू से ही एक्टिंग में ज्यादा रुचि नहीं थी। उन्होंने यह फिल्म मुख्य रूप से इसलिए की क्योंकि वह गुलजार साहब का लिखा एक गाना गाना चाहते थे और लेजेंडरी संगीतकार अनु मलिक से कंपोज करवाना उनका सपना था। बस यही वजह थी।

पोस्ट में उन्होंने भाईचारे के अंदाज में कहा कि वह समझते हैं कि उनका ‘भाई’ अरिजीत सिंह अब फिल्म प्लेबैक क्यों छोड़ रहा है। उन्होंने खुद भी ऐसा ही रास्ता चुना था और अब अरिजीत उसी राह पर चल रहे हैं।

पलाश ने पोस्ट में बताया कि पता नहीं क्यों ऐसा समझा गया कि उनका एक्टिंग करना सही नहीं है। वह सिर्फ लुत्फ उठाने और पूरी मेहनत से काम करने गए थे। फिल्म में सुष्मिता, तब्बू और संजय के साथ काम करना और मेघना गुलजार निर्देशित होना उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभव रहे। आज भी उनके पास सिर्फ खूबसूरत यादें हैं और वह इस अनुभव पर गर्व महसूस करते हैं।

सिंगर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस साल उन्हें कई बेस्ट न्यूकमर अवॉर्ड्स (फिल्मफेयर सहित) के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन वह किसी में भी जीत हासिल नहीं कर सके। उनकी बैंड ईयूफोरिया ने भी कभी बड़े अवॉर्ड नहीं जीते, लेकिन देश के लोगों का प्यार किसी अवॉर्ड से कहीं ज्यादा मूल्यवान है।

Exit mobile version