N1Live Entertainment Parag Tyagi returns 8 months after Shefali Jariwala’s death, teases new show
Entertainment

Parag Tyagi returns 8 months after Shefali Jariwala’s death, teases new show

Parag Tyagi returns 8 months after Shefali Jariwala's death, teases new show

एक्टर पराग त्यागी अपनी पत्नी और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के आठ महीने बाद टीवी पर लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने अपकमिंग शो की झलक दिखाते हुए प्रशंसकों को कमबैक की जानकारी दी।

शेफाली का 28 जून 2025 को 42 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया था।

पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने अपकमिंग टीवी शो ‘चंदनबाला’ की एक झलक शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जल्द आ रहा है… चंदनबाला।” साथ ही पोस्ट में पराग शेफाली के प्रति प्रेम का इजहार भी करते नजर आए।

एक्टर की पोस्ट पर उनके फॉलोअर्स के साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तमाम सितारे कमेंट्स करते नजर आए। पोस्ट पर उनकी दोस्त आरती सिंह ने कमेंट किया, “ऑल द बेस्ट ब्रदर।” एक्ट्रेस जसवीर कौर ने लिखा, “शानदार।” इसके साथ ही उनके फैंस और दोस्तों ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।

पराग त्यागी ने टीवी करियर की शुरुआत ‘पवित्र रिश्ता’ में विनोद करंजकर के किरदार से की थी। इसके बाद वह ‘ब्रह्मराक्षस’, ‘जोधा अकबर’, ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ जैसे सफल सीरियल्स में नजर आए। टेलीविजन के अलावा उन्होंने बॉलीवुड और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। उनकी पहली फिल्म ‘ए वेडनेसडे!’ थी, जो समीक्षकों द्वारा काफी सराही गई। इसके बाद ‘सरकार 3’ और तेलुगू फिल्म ‘अज्ञातवासी’ में भी वह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए।

वहीं, उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला साल 2002 के हिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से घर-घर में मशहूर हुई थीं। उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में छोटा रोल भी मिला। बाद में उन्होंने वेब सीरीज ‘बेबी कम ना’ में काम किया। शेफाली ने डांस रियलिटी शोज ‘बूगी वूगी’ और ‘नच बलिए’ में भी हिस्सा लिया। उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में भी हिस्सा लिया था।

Exit mobile version