पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, किसानों का धरना हटाया गया। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर से जुड़े किसान थेहकलंदर टोल प्लाजा के पास फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे जाम करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए करीब 50 किसानों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, आज (गुरुवार) भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर से जुड़े दर्जनों किसान थेहकलंदर के पास एकत्र हुए। वे थेहकलंदर टोल प्लाजा के पास फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे जाम करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई कर दी। भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने न केवल स्थिति को नियंत्रित किया, बल्कि इन किसानों को हिरासत में भी ले लिया और उन्हें पुलिस बसों में फाजिल्का लाया जा रहा है।
आपको बता दें कि पुलिस ने पहले ही किसान यूनियन के नेताओं को हिरासत में ले लिया है। गांव पक्का चिश्ती से भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर इकाई के सदस्य सुरिंदर कुमार ने कहा कि वे आज सड़क जाम करने के लिए एकत्र हुए थे। इस सभा में ग्राम इकाइयों के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित थे। उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Leave feedback about this