August 22, 2026
National

पावरग्रिड भर्ती 2026: अप्रेंटिस ट्रेड के 270 पदों पर निकली वैकेंसी, 25 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू

PowerGrid Recruitment 2026: Vacancies announced for 270 Apprentice Trade posts; application process begins on August 25.

देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़कर अपना पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिस ट्रेड के कुल 270 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

पावरग्रिड ने जिन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस ट्रेड के कुल 270 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन) के 64, डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) के 122, डिप्लोमा (सिविल) के 35, ग्रेजुएट (इलेक्ट्रिकल) के 34 और ग्रेजुएट (सिविल) के 15 पद शामिल हैं।

अप्रेंटिस ट्रेड के 270 पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सबसे पहले एएनपीएस या एनएटीएस के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर खुद को रजिस्टर करें। इसके बाद पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से आईटीआई – इलेक्ट्रीशियन के लिए इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई (फुल-टाइम कोर्स), डिप्लोमा (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (फुल-टाइम, 3 वर्ष का कोर्स), डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (फुल-टाइम, 3 वर्ष का कोर्स), ग्रेजुएट (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) (फुल-टाइम, 4 वर्ष का कोर्स), ग्रेजुएट (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) (फुल-टाइम, 4 वर्ष का कोर्स) होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, मेरिट सूची और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को पद के अनुसार 13,500 से 17,500 रुपए के बीच स्टाइपेंड के तौर पर प्रति माह दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अलग-अलग नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

Leave feedback about this

  • Service