June 4, 2025
Uttar Pradesh

प्रयाग : मुख्य न्यायाधीश ने किया अधिवक्ता चैंबर व मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन

Prayag: Chief Justice inaugurated Advocate Chamber and Multilevel Parking

प्रयाग, 3 जून। उत्तर प्रदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता चैंबर्स एवं मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन शनिवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई ने किया। इस दौरान केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ता चैंबर के आवंटन के ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन रिमोट दबाकर किया।

प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरे निर्माण की विस्तृत जानकारी दी गई। सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट का बहुत ही गौरवमयी इतिहास रहा है। हाईकोर्ट की इस बिल्डिंग के तर्ज पर प्रदेश के जिला अदालतों की आधारभूत संरचना पर ध्यान दें। उन्हें भी विकसित करें। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने कहा कि इलाहाबाद बार एसोसिएशन बहुत अच्छा है। इस बिल्डिंग का पूरा सदुपयोग कीजिएगा।

केंद्रीय विधि राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि पूरा देश अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती मना रहा है। न्यायिक व्यवस्था के लिए निर्माण होना चाहिए, यह अहिल्याबाई का मंत्र है। गुड गवर्नेंस अहिल्याबाई से सीखा जा सकता है। संविधान को लागू हुए 75 वर्ष हो गए हैं। हमारे देश में शासन और प्रशासन की व्यवस्था अच्छी तरह से चल रही है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी।

उन्होंने योगी की तारीफ करते हुए कहा कि शीघ्र कार्य करना है तो योगी से सीख सकते हैं। महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए सीएम योगी के प्रति आभार जताया। प्रयागराज महाकुंभ के लिए पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना। मंत्री ने कहा कि यह इज ऑफ लिविंग की व्यवस्था है। पार्किंग को लेकर होने वाले विवाद अब कम हो जाएगा।

Leave feedback about this

  • Service