N1Live National काली घाट स्थित ‘प्रेरणा पार्क’ का लोकार्पण आज, सीएम योगी बोले- प्रयागराज के गौरवशाली इतिहास में नया अध्याय
National

काली घाट स्थित ‘प्रेरणा पार्क’ का लोकार्पण आज, सीएम योगी बोले- प्रयागराज के गौरवशाली इतिहास में नया अध्याय

'Prerna Park' at Kalighat inaugurated today; CM Yogi calls it a new chapter in Prayagraj's glorious history.

संगम नगरी प्रयागराज के काली घाट स्थित ‘प्रेरणा पार्क’ में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर किया है। सीएम योगी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आज संगम नगरी प्रयागराज के गौरवशाली इतिहास में राष्ट्र चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और प्रेरणादायी विरासत को समर्पित एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।”

उन्होंने आगे लिखा, “काली घाट स्थित ‘प्रेरणा पार्क’ के लोकार्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के अमर पुरोधा श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी तथा भारतीय संस्कृति के यशस्वी संवाहक श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की प्रतिमाओं का अनावरण होगा। महापुरुषों के आदर्शों को समर्पित यह पहल राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा के मूल्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।”

प्रतिमाओं के अनावरण को लेकर मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यह प्रयागराज है, सबसे पुराने शहरों में से एक और क्रांति का शहर, जहां मां गंगा, यमुना और सरस्वती की पवित्र धाराएं पूरे देश को आध्यात्मिक रूप से जोड़ती हैं। मां यमुना के पवित्र तट पर, प्रयागराज नगर निगम ने तीन महान राष्ट्रीय नेताओं (स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और राम जन्मभूमि आंदोलन के नेता अशोक सिंघल) की प्रतिमाएं स्थापित की हैं।

मेयर ने आगे कहा कि इन प्रतिमाओं का अनावरण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी होगी। देखा जा सकता है कि बहुत ही आकर्षक तरीके से ‘प्रेरणा स्थल’ का निर्माण किया गया है। यहां फूड जोन, रेस्टोरेंट और जल क्रीड़ा (नौकायन) की भी पूरी व्यवस्था की गई है। इसको बड़ा पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा। इस वैचारिक रूप से भी समाज को जागृत करने का काम करेगा। देश के लिए, समाज के लिए और संस्कृति के लिए समाज को जागृत करेगा।

Exit mobile version