N1Live Entertainment निक जोनस संग 10 साल के एज गैप पर प्रियंका चोपड़ा बोलीं-सही पार्टनर मिले तो उम्र मायने नहीं रखती
Entertainment

निक जोनस संग 10 साल के एज गैप पर प्रियंका चोपड़ा बोलीं-सही पार्टनर मिले तो उम्र मायने नहीं रखती

Priyanka Chopra on the 10-year age gap with Nick Jonas: Age doesn't matter if you find the right partner.

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं, जिस वजह से वे फैंस के बीच काफी चर्चा का हिस्सा बने रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने जोनस ब्रदर्स के लेटेस्ट पॉडकास्ट पर अपने पति निक जोनस के साथ अपने 10 साल के एज गैप पर खुलकर बात की।

पॉडकास्ट के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि उनके और निक जोनस के रिश्ते में एज गैप कभी कोई मुद्दा नहीं बना।

दरअसल, पॉडकास्ट के दौरान, एक कॉलर ने अभिनेत्री से कहा, “अभी मेरा एक बॉयफ्रेंड है, जो मुझसे एक साल छोटा है। मेरे लिए यह अनुभव थोड़ा नया है क्योंकि मुझे हमेशा खुद से बड़ी उम्र के लड़के ही पसंद आते रहे हैं। क्या आपके पास कोई ऐसी टिप्स (सलाह) हैं, जिससे मैं अपने से छोटी उम्र के पार्टनर के साथ इस रिश्ते में ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस कर सकूं?”

प्रियंका ने इस सवाल पर रिएक्ट करते हुए अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया, “जब आपको एक ऐसा इंसान मिलता है, जो आपकी उम्मीदों पर खरा उतरता है, तो फिर उम्र कोई मायने नहीं रखती है, लेकिन मैं आपको सवाल भी अच्छे से समझती हूं। मैं जानती हूं कि जब आप किसी के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला करते हैं, तो मन में यह बात आती ही है कि क्या वह जीवन के बड़े फैसलों में आपका एक बराबर का पार्टनर बन पाएगा?”

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में 10 साल का गैप है। दोनों की लव स्टोरी 2016 में ट्विटर पर एक डायरेक्ट मैसेज से शुरू हुई थी। निक के भाई केविन जोनस ने उन्हें प्रियंका का टीवी शो ‘क्वांटिको’ देखने की सलाह दी थी। इसके बाद निक ने प्रियंका को मैसेज किया और लगभग डेढ़ साल बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और दिसंबर 2018 में, दोनों ने राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शाही शादी की। जनवरी 2022 में, कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था।

Exit mobile version