N1Live National पंजाब : लुधियाना में कांग्रेस नेता की हत्या, राजा वारिंग ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
National

पंजाब : लुधियाना में कांग्रेस नेता की हत्या, राजा वारिंग ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना

Punjab: Congress leader murdered in Ludhiana, Raja Warring targets Bhagwant Mann government

29 मार्च । पंजाब के लुधियाना में स्थानीय कांग्रेस नेता की हत्या से हड़कंप मच गया है। पंजाब कांग्रेस नेताओं ने इस हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस हत्याकांड को लेकर दुःख व्यक्त किया और पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है और सरकार सो रही है।

अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने लिखा कि माछीवाड़ा साहिब से हमारे ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी की दिनदहाड़े हत्या से गहरा सदमा और दुख हुआ। वह एक मेहनती और अभिन्न अंग थे। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है; सरकार सो रही है।

कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने एक्स पर इस हत्याकांड पर लिखा कि दिनदहाड़े परमिंदर तिवारी की नृशंस हत्या से स्तब्ध और व्यथित हूं। वे माछीवाड़ा साहिब के एक प्रतिबद्ध नेता थे, उन्होंने पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका नुकसान दिल तोड़ने वाला है। इस दर्दनाक समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने लिखा कि माछीवाड़ा साहिब में दिनदहाड़े हमारे ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी की निर्मम हत्या सिर्फ हत्या नहीं है, यह पंजाब को अराजकता की ओर ले जाने का एक गंभीर अभियोग है। सार्वजनिक सेवा में अपना जीवन देने वाले एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मार दी गई।

उन्होंने लिखा कि भगवंत मान की सरकार शर्मनाक चुप्पी साधे बैठी है।

श्री फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता डॉ. अमर सिंह ने लिखा कि माछीवाड़ा साहिब से हमारे ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी की दिनदहाड़े हत्या से गहरा सदमा और दुख हुआ। वह एक मेहनती और अभिन्न अंग थे।

बताया जा रहा है कि दो बाइक सवारों ने रविवार की शाम को परमिंदर तिवारी पर हमला किया और फरार हो गए। इस हमले में परमिंदर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस हमला करने वाले आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी हुई है।

Exit mobile version