फिरोजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने जर्मनी स्थित आतंकी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.8 किलोग्राम आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया, जिसमें 1.6 किलोग्राम आरडीएक्स और 1 रिमोट था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस की जांच में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी उसका संबंध सामने आया है। डीजीपी पंजाब ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा- काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने जर्मनी स्थित आतंकवादी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों द्वारा चलाए जा रहे आतंकी मॉड्यूल के मुख्य सरगना जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस ने गोल्डी ढिल्लों का नाम गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी जोड़ा है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा- प्रदेश की शांति भंग करने की पाकिस्तान की आईएसआई की साजिश नाकाम कर दी गई है।
Leave feedback about this