January 12, 2026
Punjab

पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू, मुख्यमंत्री आवास पर हो रही है बैठक

पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार यह बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हो रही है। सूत्रों के अनुसार खनन नीति को लेकर अहम फैसला हो सकता है।

इसके अलावा तीर्थयात्रा योजना पर भी निर्णय लिये जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, तीर्थ यात्रा योजना में 50 वर्ष तक की आयु के लोगों को शामिल करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार अब लुधियाना पश्चिम चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल स्वयं लुधियाना के दो दिवसीय दौरे पर थे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री भी वहां मौजूद थे। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि लुधियाना के विकास को बजट में विशेष स्थान मिल सकता है। यह कैबिनेट बैठक बजट सत्र के बाद हो रही है।

Leave feedback about this

  • Service