पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पंजाब कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के बारे में की गई टिप्पणियों का स्वतः संज्ञान लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पता चला है कि बाजवा ने हरभजन सिंह ईटीओ के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग किया है।
उन्होंने बताया कि डीएसपी/एसपी स्तर के अधिकारी के माध्यम से 11 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक एसएसपी, अमृतसर से रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि बाजवा को भी वायरल वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए उसी दिन पेश होने के लिए बुलाया गया है।


Leave feedback about this