N1Live National राहुल गांधी को पता होना चाहिए अमित शाह के नाम से कांपती हैं राष्ट्रविरोधी ताकतें: भाजपा
National

राहुल गांधी को पता होना चाहिए अमित शाह के नाम से कांपती हैं राष्ट्रविरोधी ताकतें: भाजपा

Rahul Gandhi should know that anti-national forces tremble at the very mention of Amit Shah's name: BJP.

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि विपक्ष संसद की कार्यवाही को बाधित कर रहा है। पहले इन लोगों ने एंटी पेपर बिल के पारित होने के बाद हंगामा किया और आज प्रश्नकाल को बाधित करने की कोशिश कर रही है। आखिर विपक्ष चाहता क्या है?

उन्होंने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रश्नकाल की कार्यवाही में बाधा पहुंचाकर इस स्थगित कर दिया गया। मैं कुल मिलाकर यही कहना चाहूंगा कि विपक्ष को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए। इससे उन्हें कुछ भी प्राप्त होने वाला नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रया दी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि केंद्रीय गृह मंत्री के आदेश के बाद ही प्रदर्शनकारी छात्रों के ऊपर फायरिंग की गई।

इस पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को यह गलतफहमी है कि इस तरह के गैर-जिम्मेदारना बयान देकर उन्हें राजनीतिक फायदा प्राप्त होगा, लेकिन मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि इससे उन्हें किसी भी प्रकार का फायदा होने वाला नहीं है। राहुल गांधी पूरी तरह से नेता प्रतिपक्ष की गरिमा को खो दिया है। उन्होंने संसद में जिस तरह का बयान दिया है, वैसा बयान आज तक इस देश में किसी भी नेता प्रतिपक्ष ने नहीं दिया। वो बार-बार अससंदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे पूरा देश देख रहा है। वो देश के गृह मंत्री के बारे में अनर्गल बयान दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि गृह मंत्री कांप रहे थे। राहुल गांधी को यह पता होना चाहिए कि अमित शाह के नाम से आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी ताकतें कांपती हैं।

उन्होंने कहा कि अमित शाह ने गृह मंत्री रहते हुए नक्सलवाद और आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है, जिसे पूरा देश देख रहा है, लेकिन मौजूदा समय में राहुल गांधी ने जिस तरह का बयान दिया है, उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी के ऐसे बयान देकर जिस तरह का संदेश देश के लोगों के बीच में संप्रेषित करना चाहती है, वो पूरी तरह से बर्दाश्त के बाहर है।

भाजपा प्रवक्ता ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, बांकीपुर में पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। यहां पूरा माहौल बम बम है। लोगों में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसे पूरा देश देख रही है। हमें पूरा विश्वास है कि बीजेपी को जीत जरूर मिलेगी।

उधर, पीओके पर फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भी भाजपा प्रवक्ता ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार अत्याचार कर रहा है। वो अपनी सीमाओं को पार कर रहा है, जो पूरी तरह से बर्दाश्त के बाहर है। पीओके हमारा हिस्सा है। पाकिस्तान किस तरह से लोगों पर अत्याचार कर रहा है, उसे पूरी दुनिया में देखा जा रहा है।

Exit mobile version