N1Live National रेलवे नौकरी अलर्ट: केआरसीएल में 2 पदों पर भर्ती जारी, 63 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
National

रेलवे नौकरी अलर्ट: केआरसीएल में 2 पदों पर भर्ती जारी, 63 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Railway Job Alert: KRCL Recruitment for 2 Posts, Candidates up to 63 Years can Apply

13 अप्रैल । भारतीय रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड (केआरसीएल) ने वर्क मैनेजर और असिस्टेंट वर्क मैनेजर के कुल दो पदों पर भर्ती के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर वैकेंसी निकाली है।

केआरसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त (एआईसीटीई) विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स भारतीय रेलवे/भारतीय रेलवे के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सेवानिवृत्त यांत्रिक विभाग के अधिकारी होने चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 63 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 10 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी 39,100 से 15,600 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, उम्मीदवारों की पोस्टिंग वडालापुडी कार्यशाला, विशाखापत्तनम में होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले केआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक ही फाइल में नोटिफिकेशन में दिए गए ईमेल आईटी पर तय लास्ट डेट के शाम 05.30 बजे तक या उससे पहले मेल कर दें। वहीं, लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

Exit mobile version