N1Live National रामदास आठवले ने बताया, ‘पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का क्या रहेगा रुख?’
National

रामदास आठवले ने बताया, ‘पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का क्या रहेगा रुख?’

Ramdas Athawale said, 'What will be the stand of his party in the assembly elections of five states?'

21 मार्च । केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बताया कि उनकी पार्टी ने आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर क्या फैसला किया है, उनकी पार्टी का क्या रुख है, और वो कितने राज्यों में चुनाव लड़ने जा रही हैं। इन्हीं सब सवालों का जवाब उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में विस्तार से दिया।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पांच राज्यों में से तीन राज्यों में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और बाकी के दो राज्यों में भाजपा का समर्थन करने का फैसला किया है।

उनके मुताबिक, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया तमिलनाडु में भी अपना राजनीतिक किस्मत आजमाएगी। साथ ही, केरल में भी आरपीआई 10-12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। असम में भी 10 से 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कुल मिलाकर, यह फैसला हमने किया है और पश्चिम बंगाल में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा, इस पर भी हम फैसला कर रहे हैं। जल्द ही हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से इस संबंध में फैसला कर लिया जाएगा।

उन्होंने पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक विधानसभा की सीटें हैं। ऐसी स्थिती में हम कोई भी फैसला बहुत ही सोच समझकर लेना चाहते हैं। हम किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं करना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल को लेकर हमारा मुख्य मकसद अभी सिर्फ ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना है और इस दिशा में हमने पूरी तैयारी कर ली है। अगर आगे चलकर पूरी वस्तुस्थिति साफ नहीं हो पाई, तो फिर हम भाजपा को समर्थन देकर प्रदेश में आगे कदम बढ़ाएंगे, ताकि किसी को भी वहां पर अपने राजनीतिक संभावनाओं को प्रगाढ़ करने का का मौका नहीं मिले।

रामदास आठवले ने कहा कि असम और पुडुचेरी में मौजूदा समय में एनडीए की सरकार है। अभी पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार आने की पूरी संभावना है। स्थिति पूरी तरह से हमारे पक्ष में बनी हुई है। इसके इतर, तमिलनाडु में भी भाजपा की सरकार आने की पूरी संभावना है। केरल के बारे में कुछ भी दावा कर पाना मुश्किल है। लेकिन, इतना तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि पांच में चार राज्यों में भाजपा की सरकार जरूर आएगी, क्योंकि हमारी सरकार ने हमेशा विकास के लिए काम किया है। इससे लोगों में उत्साह का माहौल है।

वहीं, उन्होंने कहा कि केरल में भी भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। वहां पर अभी हाल ही में महानगर पालिका के चुनाव हुए हैं। ऐसी स्थिति में इस बात की पूरी संभावना बनी हुई है कि भाजपा की सरकार वहां पर बनेगी।

Exit mobile version