October 18, 2024
National

बिजनौर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर, 16 मई। उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसने 17 वर्षीय नाबालिग से दोस्ती की। उसके बाद लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की जब परेशान हो गई तो उसने पुलिस से युवक की शिकायत की। नजीबाबाद थाना पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 12 मई को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया कि वह करीब नौ महीने पहले आरोपी से मिली थी। बाद में वे दोस्त बन गए और युवक ने उससे शादी का वायदा किया। जिसके बाद उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। मामले में अभियुक्त वांछित चल रहा था।

Leave feedback about this

  • Service