March 3, 2026
Entertainment

शादी के बाद भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, कहा- ‘लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही हमारी पहचान’

Rashmika Mandanna gets emotional after marriage, says, ‘Our identity is because of the love and blessings we received from people’

3 मार्च । साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी के बाद दोनों जिस तरह अपने खास पलों को फैंस के साथ साझा कर रहे हैं, वह लोगों के दिलों को छू रहा है। इस बीच सोमवार को रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की और भावुक नोट भी लिखा।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गई तस्वीर में रश्मिका और विजय दोनों रेड कलर की आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है। इस तस्वीर के साथ रश्मिका ने एक लंबा नोट लिखा।

उन्होंने लिखा, ”हम दोनों अपने जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं, हमारा दिल कृतज्ञता और खुशी से भरा हुआ है। आज हमारी जो पहचान है, उसमें देशभर के लोगों से मिला प्यार और आशीर्वाद सबसे अहम है। पूरे देश के स्नेह और समर्थन ने हमारे जीवन को खास बनाया है।”

रश्मिका ने अपने नोट में आगे लिखा, ”इस खास दिन और इस खुशी को हम अपने चाहने वालों के साथ साझा करना चाहते हैं। एक साधारण भोजन के माध्यम से हम इस जश्न को लोगों के साथ बांटना चाहते हैं।”

रश्मिका ने अपने और विजय की ओर से सभी का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, ”हम सभी से आशीर्वाद की कामना करते हैं।”

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। लोग दोनों की जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ शादी की। अब 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है, जिसका न्योता कपल ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें दिया।

विजय ने रश्मिका के साथ इन यादगार मुलाकातों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।

Leave feedback about this

  • Service