N1Live National टीएमबी लिमिटेड में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और डेटा साइंटिस्ट पदों पर भर्ती, 18 जुलाई तक करें आवेदन
National

टीएमबी लिमिटेड में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और डेटा साइंटिस्ट पदों पर भर्ती, 18 जुलाई तक करें आवेदन

Recruitment for Senior Relationship Manager and Data Scientist positions at TMB Limited; apply by July 18.

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (टीएमबी) लिमिटेड ने नियमित आधार पर सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और डेटा साइंटिस्ट पदों के लिए ऊर्जावान और नतीजे देने पर ध्यान केंद्रित करने वाले योग्य उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि टीएमबी लिमिटेड द्वारा जारी नोटिफिकेशन में दोनों पदों के लिए खाली जगहों की संख्या नहीं बताई गई है।

ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे टीएमबी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से रेगुलर पाठ्यक्रम के तहत किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास लोन सोर्सिंग/प्रोसेसिंग या एमएसएमई लोन के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव, जिसमें से 3 वर्ष का अनुभव रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर होना चाहिए।

डेटा साइंटिस्ट पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, स्टैटिस्टिक्स या इससे जुड़े किसी क्षेत्र में बैचलर या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास डेटा साइंटिस्ट के तौर पर किसी बैंक, वित्तीय संस्थान या बड़े डेटाबेस के साथ काम करने का 3 वर्ष का अनुभव; पायथन, आर या ऐसी ही दूसरी भाषाओं में मजबूत प्रोग्रामिंग स्किल्स का अनुभव; एसएएस, टैब्लो, पावर बीआई जैसे डेटा विजुअलाइजेशन टूल्स में महारत; भविष्य के नतीजों का अनुमान लगाने के लिए प्रडिक्टिव मॉडल बनाने का अनुभव; बेहतरीन प्रॉब्लम-सॉल्विंग और एनालिटिकल स्किल्स और मजबूत कम्युनिकेशन व इंटरपर्सनल स्किल्स होने चाहिए।

सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 28 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है। वहीं, डेटा साइंटिस्ट पोस्ट के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। दोनों पदों के लिए आयु की गणना 30 जून के आधार पर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और स्किल के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार (सीधा/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी टीएमबी लिमिटेड के नियमित अधिकारी के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी। वहीं, योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के तरीके, तारीख और समय की जानकारी अलग-अलग दी जाएगी।

सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग देश में कहीं भी हो सकती है। वहीं डेटा साइंटिस्ट पोस्ट के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की पोस्टिंग केवल चेन्नई में होगी।

Exit mobile version