N1Live Entertainment ‘दादी की शादी’ के नए गाने में कपिल शर्मा संग डांस, रिद्धिमा ने शेयर की पर्दे के पीछे की झलक
Entertainment

‘दादी की शादी’ के नए गाने में कपिल शर्मा संग डांस, रिद्धिमा ने शेयर की पर्दे के पीछे की झलक

Riddhima shares a behind-the-scenes glimpse of Kapil Sharma dancing to a new song from 'Dadi Ki Shaadi'

अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘दादी की शादी’ से अभिनय के क्षेत्र में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का नया गाना ‘सेंटी’ हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में मस्ती, डांस और परिवार की खुशियां दिखाई गई हैं। गाने की खास बात ये है कि इसमें कपिल शर्मा के साथ नीतू कपूर, रिद्धिमा और उनकी बेटी समारा भी डांस करती नजर आ रही हैं। तीन पीढ़ियों का यह साथ गाने को और भी खास बना रहा है।

रिद्धिमा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर गाने का बीटीएस वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सभी कलाकार गाने के हुक स्टेप डांस कर रहे हैं। वे डांस का स्टेप सीखते और एन्जॉय करते नजर आए। रिद्धिमा ने वीडियो के साथ लिखा, “‘सेंटी’ गाना कैसे बनाया गया, पर्दे के पीछे की झलक।” सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर गाने की सराहना कर रहे हैं और फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

कपिल शर्मा और नीतू कपूर अभिनीत इस गाने में रिद्धिमा कपूर और सादिया खातिब भी नजर आ रही हैं। सभी कलाकार एक जीवंत और खुशनुमा डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में कपिल शर्मा और नीतू कपूर जबरदस्त स्वैग में नजर आ रहे हैं। यह गाना फैमिली फंक्शन वाले माहौल पर बेस्ड है, जिसे पायल देव और दिव्या कुमार ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि लिरिक्स पायल, आदित्य और मोहसिन शेख ने लिखे हैं और कम्पोज भी पायल और आदित्य ने किया है।

आशीष आर. मोहन की निर्देशित फिल्म ‘दादी की शादी’ पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें हंसी और मस्ती देखने को मिल रही है। कपिल शर्मा और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिद्धिमा के अलावा, सदिया खातिब, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब सहित कई सहायक कलाकार शामिल हैं। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version