N1Live Entertainment ‘शर्माना’ गाने को लेकर रोहन मेहरा और हिया ने शेयर किया अपना अनुभव, दर्शकों से की सपोर्ट की अपील
Entertainment

‘शर्माना’ गाने को लेकर रोहन मेहरा और हिया ने शेयर किया अपना अनुभव, दर्शकों से की सपोर्ट की अपील

Rohan Mehra and Hiya share their experience about the song 'Sharmana', appeal to the audience for support

9 फरवरी । टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में डग्गू का किरदार निभाने वाले रोहन मेहरा अब म्यूजिक वीडियोज में अपने जलवे दिखा रहे हैं।

अभिनेता का एक्ट्रेस हिया के साथ नया एल्बम सॉन्ग ‘शर्माना’ रिलीज हो चुका है। गाने को दर्शकों के बीच बहुत पसंद भी किया जा रहा है, लेकिन अब उन्होंने नए एल्बम सॉन्ग और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर आईएएनएस से खास बातचीत की है। इस मौके पर अभिनेत्री हिया भी मौजूद रहीं।

एल्बम सॉन्ग के टाइटल और इमोशन पर बात करते हुए रोहन मेहरा ने कहा, “गाना एक पार्टी और लव सॉन्ग है, और इस गाने में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा क्योंकि गाने की बैकग्राउंड और सीन्स को एआई की मदद से बनाया गया है। हर लोकेशन को एआई की मदद से बनाया गया है जिसमें दुबई और लंदन जैसी लोकेशन को दिखाने की कोशिश की गई है, और गाना एक ही स्टूडियो में शूट किया गया है।

उन्होंने आगे कहा, “गाने की रिहर्सल का समय बहुत कम मिला। गाने में बहुत सारे डांस स्टेप्स को शामिल किया है और ये पूरा गाना क्रोमा पर शूट हुआ था, और हम सिर्फ विजुलाइजेशन कर पा रहे थे कि यहां पूल है, यहां हेलीकॉप्टर है। मुश्किल था, लेकिन शूटिंग के वक्त काफी मजा आया। मेरी फैंस से अपील है कि गानों को खूब सारा प्यार दीजिए, हमसे कुछ गलतियां भी हो सकती हैं, लेकिन उनको भुलाकर हमें सपोर्ट जरूर कीजिए।

वहीं एल्बम सॉन्ग ‘शर्माना’ को लेकर हिया का कहना है कि उनके लिए गाना उस फीलिंग की तरह है जिसे आज पहले महसूस नहीं किया गया है। सॉन्ग में रोमांस और उस दौरान होने वाली फीलिंग्स को गाने के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है। सॉन्ग का टाइटल भले ही ‘शर्माना’ है, लेकिन गाने में अलग ही कॉन्फिडेंस देखने को मिलेगा क्योंकि मैं काफी समय से ऐसा कोई गाना करना चाह रही थी और अब जाकर मुझे मौका मिला है।

बता दें कि एल्बम सॉन्ग ‘शर्माना’ के लॉन्च में अक्षय कुमार भी पहुंचे थे। अभिनेता ने पूरी स्टार कास्ट को अपना बताया था और गाने को खूब सारा प्यार देने की अपील की थी। फिलहाल गाने 1 मिलियन के पार व्यू ला चुका है।

Exit mobile version